Home / News / मां दुर्गा के भव्य आगमन में शामिल हुए भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह

मां दुर्गा के भव्य आगमन में शामिल हुए भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह

श्री अमली बाबा जगदम्बे पूजन समारोह समिति नगरा रोड छितौनी रसड़ा स्थित समिति के सदस्यों के प्रति जताया आभार

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र अंतर्गत श्री अमली बाबा जगदम्बे पूजन समारोह समिति नगरा रोड छितौनी में मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के मां दुर्गा के भव्य आगमन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर 358 विधानसभा रसड़ा के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह ने पहुंचकर मां दुर्गा के आगमन में सहभागिता की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान विनोद कुमार सिंह ने श्री अमली बाबा जगदम्बे पूजन समारोह समिति नगरा रोड छितौनी के सदस्यों से मुलाकात की तथा धार्मिक आयोजन को लेकर उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग और समर्पण की सराहना करते हुए सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का वातावरण बना रहा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now