झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
उपकरण पाकर खिले बच्चों के चेहरे, अभिभावकों ने जताई खुशी
झालावाड़, 12 अक्टूबर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समावेशित शिक्षा के तहत सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन, झालावाड़ में जिला स्तरीय अंग उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के 64 विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द सोनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा झालावाड़ कल्याणमल वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे सहायक उपकरण उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को सक्षम एवं समर्थ बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए संवेदनशील समाज का निर्माण आवश्यक है। समावेशित शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और सामाजिक समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलती है।
वागत उद्बोधन में सहायक परियोजना समन्वयक हरिओम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर दुली चन्द बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें बैटरी चालित ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, रोलेटर, टीएलएम किट, हियरिंग एड, एंकल फुट एवं सीपी व्हीलचेयर सहित अन्य उपकरण शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर उपकरण प्रदान किए तथा उनका उत्साहवर्धन किया। सहायक उपकरण प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी, वहीं अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त कि






