(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सँवरा गोपालपुर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे के पुत्र के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस दुखद घटना से परिवार सहित क्षेत्र में शोक का माहौल है।
दुःख की इस घड़ी में 358 विधानसभा रसड़ा से विनोद कुमार सिंह ने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल दें। इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।






