नियुक्ति पर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने जताई खुशी
जांजगीर-चांपा। दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं आदिवासी संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ (डोमा परिसंघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसके तहत ग्राम महंत, तहसील नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा निवासी डॉ. मनोज कुमार प्रधान को जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति परिसंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार खूंटे द्वारा की गई।
डॉ. मनोज कुमार प्रधान की नियुक्ति पर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा अधिकारी-कर्मचारी संगठनों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, किशन लठारे, निरंजन लहरे, राजेश ध्रुव, देवीलाल दिवाकर, डॉ. मकरम कमलाकर, सूरज सिंह, कांति कुमार लाठिया, डॉ. महावीर विजर्सन, डॉ. सनत करियारे, कृष्णा हंसराज, अरविंद मार्बल, सनत टंडन, मनहरण हंसराज, गोकुल विजर्सन, खिलावन रात्रे सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
डॉ. मनोज कुमार प्रधान की नियुक्ति को लेकर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट






