(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा बलिया। रसड़ा क्षेत्र के मीरनगंज सुभासपा पार्टी कार्यलय पर रविवार को सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ अरविंद राजभर से आत्मीय भेंट कर रसड़ा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला को भव्य आयोजन के लिए सादर निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।
इस अवसर पर मेला संरक्षक एवं विकास पुरुष पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, मेला अध्यक्ष संतोष जायसवाल, महामंत्री निर्मल पाण्डेय,शमसेर बहादुर सिंह, तथा मित्र रूपेश तिवारी मौजूद रहे।भेंट के दौरान रसड़ा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला के भव्य आयोजन एवं उससे जुड़ी तैयारियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
श्रीरामलीला के आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि इस बार भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।






