Home / News / ग्राम्य विकास संस्थान खैराबाद में अधिकारियों की संयुक्त बैठक, विसंगतियों को दूर करने का लिया संकल्प

ग्राम्य विकास संस्थान खैराबाद में अधिकारियों की संयुक्त बैठक, विसंगतियों को दूर करने का लिया संकल्प

रिपोर्ट अखिलेश गौतम

सीतापुर। जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान, खैराबाद में आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन सीतापुर एवं प्रादेशिक विकास सेवा संगठन जनपद सीतापुर की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विभागीय विसंगतियों को दूर करने के लिए एकजुट होकर भविष्य में हर परिस्थिति से निपटने का संकल्प लिया गया। साथ ही सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रादेशिक सेवा संगठन के प्रदेश महामंत्री चंदन देव पांडे, जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्त, परियोजना निदेशक अनिल कुमार चौधरी और उपायुक्त स्वतः रोजगार सुशांत सिंह ने सहभागिता की।
प्रादेशिक सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीश गुप्ता (खंड विकास अधिकारी) एवं महामंत्री सुमित सिंह (खंड विकास अधिकारी) सहित पूरे जनपद के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री शिव दत्त तिवारी तथा जनपद लखनऊ, लखीमपुर और उन्नाव के जिला अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने भी भाग लिया। बैठक में जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) एवं समस्त ग्राम विकास अधिकारी गण शामिल हुए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now