अज़ीज़ अहमद
पुरकाजी मुजफ्फरनगर
मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू के निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केंद्र पुरकाजी पर दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया जिसमें समग्र शिक्षा के तहत कक्षा एक से 12 तक के दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए 40 दिव्यांग बच्चों की मानसिक, शारीरिक,कान ,आंखों और चलने फिरने की क्षमता की जांच डाक्टर सोनिया सहगल, मानसिक रोग विशेषज्ञ और डॉक्टर उबैद सिद्दीकी, हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा की गई जांच के उपरांत 12 दिव्यांग बच्चों को जिला स्तर के लिए रेफर किया गया और 17 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए इस अवसर पर शिवराज सिंह कार्यालय सहायक रेड क्रॉस मनोज शास्त्री स्पेशल एजुकेटर आदित्य प्रकाश स्पेशल एजुकेटर ,मेराज खालिद रिजवी , संदीप तोमर,महताब आलम अंसारी,,नितिन चौधरी, दिव्यांग छात्र और अभिभावकगण गोविंद , आसमा,अमृता ,आकाश आदि उपस्थित रहे।






