Home / Breaking News / संजय यादव के संयोजन में बचरौली में सपा की पीडीए जनपंचायत, महेश कश्यप समेत सपाइयों ने सरकार पर साधा निशाना

संजय यादव के संयोजन में बचरौली में सपा की पीडीए जनपंचायत, महेश कश्यप समेत सपाइयों ने सरकार पर साधा निशाना

(दीपक यादव हमीरपुर)
हमीरपुर। कुरारा ब्लॉक के ग्राम बचरौली में सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संजय यादव के आयोजन में विशाल पीडीए जनपंचायत हुई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने कहा कि पीडीए केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को सम्मान, अधिकार और बराबर की भागीदारी दिलाने की विचारधारा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसकी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बबेरू विधायक विशम्भर यादव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वर्ग की भागीदारी और सम्मान जरूरी है। पूर्व विधायक उदय प्रकाश अहिरवार ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद पर जोर दिया। दीपशिखा श्रीवास ने सामाजिक भागीदारी और महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस खान ने की। उन्होंने कहा कि पीडीए जनपंचायतों के जरिए सामाजिक न्याय और समान भागीदारी का संदेश गांव-गांव पहुंचाया जाएगा। आयोजक संजय यादव ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष रण बहादुर यादव ने किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार, नारायण दास अकेला, अरुण यादव, मनप्यारे निषाद, हरनारायण निषाद, युगांक मिश्रा, राघवेन्द्र यादव लकी, रिजवान खान, ओमप्रकाश सोनकर, अभिषेक यादव एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now