Home / News / सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा, 17 सितंबर 2026: सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान, परिवहन प्रभार कार्तिकेय सिंह, सभी वाहन चालक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी वाहनों की विधिवत साफ-सफाई के पश्चात पंडित जी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। विद्यालय की बसों एवं कारों पर माल्यार्पण किया गया तथा सभी की सुरक्षा, सुख-समृद्धि और कुशलता के लिए प्रार्थना की गई परिवहन प्रभारी कार्तिकेय सिंह ने सभी वाहन चालकों की समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ हुआ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now