(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया)। आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता जी की तेरही के अवसर पर 358 रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के भावी प्रत्याशी के रूप में चर्चित विनोद कुमार सिंह आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने तेरही कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत माता जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान विनोद कुमार सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है और उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
तेरही कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों की भी उपस्थिति रही। विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।










