Home / News / मंदिर निर्माण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विनोद कुमार सिंह

मंदिर निर्माण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विनोद कुमार सिंह

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के नीबू कबीरपुर गांव में हो रहे मंदिर निर्माण कार्य के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के भावी प्रत्याशी के रूप में चर्चित विनोद कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया और उपस्थित लोगों से संवाद किया। मंदिर निर्माण को लेकर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े लोगों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सभी को मिल-जुलकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास और संरक्षण से लोगों की आस्था को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं आयोजकों ने उनका स्वागत किया और मंदिर निर्माण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा कीं।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, मंदिर निर्माण समिति से जुड़े सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now