रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
9 नगर पालिकाओं के 230 वार्डों में 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान
मतदान सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल
भीलवाड़ा, 10 सितंबर। नगर पालिका आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत जिले की नौ नगर पालिकाओं में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को संबंधित नगर निकायों के प्रशिक्षण स्थलों पर मतदान दलों, आरक्षित मतदान दलों तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अंतिम चुनाव प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं वाहन उपलब्ध कराकर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
द्वितीय चरण के तहत जिले की आसींद, बनेड़ा, बिजौलिया, गंगापुर, गुलाबपुरा, हमीरगढ़, जहाजपुर, मांडलगढ़ एवं शाहपुरा नगर पालिकाओं के कुल 230 वार्डों में शुक्रवार, 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
इनमें नगर पालिका आसींद के 25, बनेड़ा के 20, बिजौलिया के 25, गंगापुर के 25, गुलाबपुरा के 35, हमीरगढ़ के 20, जहाजपुर के 25, मांडलगढ़ के 20 तथा शाहपुरा के 35 वार्ड शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार आयोजित अंतिम प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान दलों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को ईवीएम संचालन, मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों की पूर्ति तथा चुनाव आचार संहिता से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं वाहन आवंटित किए गए। मतदान सामग्री प्राप्त करने के पश्चात सभी मतदान दल अपने-अपने निर्धारित वार्डों के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।
चुनाव पर्यवेक्षक ने प्रशिक्षण का लिया जायजा
नगर पालिका आम चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अरविंद सारस्वत ने शाहपुरा में आयोजित मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते हुए मतदान दलों के अधिकारियों एवं कार्मिकों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शीर्षक को अधिक समाचारपरक








