Home / Breaking News / चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे आए म प्र लघु उद्योग निगम “लिमिटेड” भोपाल के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे आए म प्र लघु उद्योग निगम “लिमिटेड” भोपाल के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – लगातार हो रही भारी बारिश और नदी नालों में बड़े जलस्तर के कारण चित्रकूट क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है बाढ़ के चलते अनेक परिवारों के सामने भजन पीने के पानी और दैनिक जरूरत की समस्या खड़ी हो गई है ऐसे संकट के समय में बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने में प्रशासनिक अमला पूरी मेहनत के साथ जुटा हुआ है तो वहीं आपदा की इस घड़ी में सैकड़ों समाजसेवियों, संस्थाओं के लोग भी भोजन, सूखा राशन से लेकर लोगों के दैनिक उपयोग की सामग्री पीड़ितों के घर तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन जिन पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही थी, और छूट रहे थे उन सभी वंचित लोगों की सूची तैयार करवाकर उन तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम श्री सत्येंद्र भूषण सिंह अध्यक्ष मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम “लिमिटेड” भोपाल ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आकर कदम बढ़ाया सत्येंद्र भूषण सिंह ने चित्रकूट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में वे एवं मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और जरूरतमंद परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी । सत्येंद्र भूषण सिंह के द्वारा 2 ट्रक राहत सामग्री का वितरण 400 परिवारों तक किया गया, टाठी घाट ,चक्की घाट पंच प्रयाग एवं जंगल के संतों, आरोग्यधाम के पास की गलियों में, सियाराम कुटीर के सामने वाली गली में, प्रमोदवन, रामायणी कुट्टी के आसपास के रोड एवं पार्षद रवि माला सिंह की गली, उतारा बाजार नयागांव सहित घाटों के किनारे की कई बस्तियों में सूखा राशन, कपड़े, पन्नी, दरी, दैनिक उपयोग की सामग्री से लेकर जन्माष्टमी व्रत का भी सामान चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया। प्रशासन से प्राप्त आधिकारिक सूची के आधार पर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता सामग्री पहुँचाई गई।
रामायण कुटी के पूज्य महाराज श्री राम हृदय दास जी जी, टाटी घाट के पूज्य महाराज श्री त्रिवेणी दास जी चक्की घाट के पूज्य महाराज श्री मोहन दास जी दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव अभय महाजन जी एवं सह सचिव अनिल अग्रवाल जी से मिलकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।
इस अवसर पर श्री गणेश सिंह जी सांसद सतना, श्री धर्मेंद्र बराज जी जनपद उपाध्यक्ष सुहावल, चित्रकूट के वरिष्ठ नेता श्री ओम प्रकाश शर्मा जी, श्री कार्तिकेय द्विवेदी जी श्री शिशुपाल सिंह जी महाप्रबंधक ग्वालियर संभाग, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विजय यादव जी, चित्रकूट नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल जी, उपाध्यक्ष श्री प्रबल श्रीवास्तव जी, पार्षद श्रीमती रविमाला सिंह जी, सिद्धांत त्रिवेदी जी राजू त्रिपाठी जी विनीत त्रिपाठी जी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती विनीता शिवहरे जी, समाजसेवी प्रोफेसर भरत मिश्रा जी, पूर्व प्रचारक एवं समाजसेवी डॉक्टर संतोष मिश्रा ,श्री अमर सिंह जी , श्री देवेन्द्र सिंह कचनार अमित शर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान अपर जिला अधिकारी श्री विकास सिंह जी सहित लघु उद्योग निगम के अधिकारी एवं सहयोगीगण भी साथ रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now