Home / News / शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षक-शिक्षिकागण,बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लिया संकल्प

शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षक-शिक्षिकागण,बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लिया संकल्प

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

विभूतिपुर। प्रखंड के सिंघियाघाट स्थित यूनिक चिल्ड्रेन्स एकेडमी के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं सुप्रसिद्ध शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान प्राचार्य अर्जुन कुमार सहित आगत अभिभावक, शिक्षा प्रेमी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. अमरनाथ चौधरी, संजय कुमार राय, राम पुकार महतो, संजय कुमार साह, सुचित कुमार, आयुष कुमार, अनुपम रंजन, प्रतीक कुमार, रामचन्द्र दास एवं कृष्ण कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन दर्शन शिक्षकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए कृत संकल्पित होकर निरंतर तत्पर रहना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और संस्कार निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेहतर शिक्षा और संस्कार के माध्यम से ही समाज एवं राष्ट्र के भविष्य को मजबूत बनाया जा सकता है।

मौके पर पूनम जायसवाल, सिन्धु कुमारी, बेबी कुमारी, किरण सेठ, संगीता कुमारी, पल्लवी कुमारी, पूजा कुमारी, ललिता कुमारी, पिंकी शर्मा सहित विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में प्राचार्य अर्जुन कुमार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षा प्रेमियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now