Home / News / राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जनसंपर्क यात्रा, जमीनी समस्याओं की रिपोर्ट तेजस्वी यादव को सौंपने का निर्णय

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जनसंपर्क यात्रा, जमीनी समस्याओं की रिपोर्ट तेजस्वी यादव को सौंपने का निर्णय

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के मथुरापुर में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से जनसंपर्क यात्रा एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव डॉ. मोहिबुल हसन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई। इस दौरान जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों से संवाद कर उनकी जमीनी समस्याओं को सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में नेताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अल्पसंख्यक समाज के सामने आने वाली समस्याओं और उनके साथ होने वाले भेदभाव से जुड़े मुद्दों को एकत्रित कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। तैयार रिपोर्ट को तेजस्वी यादव को सौंपा जाएगा, ताकि आगामी समय में पार्टी इन मुद्दों को मजबूती से उठा सके।

वक्ताओं ने केंद्र एवं बिहार की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल बढ़ रहा है और सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाने की जरूरत है।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सामने लाने का आह्वान किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now