लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा
समस्तीपुर। पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं अपराध नियंत्रण को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।
अपराध गोष्ठी में जिले में घटित आपराधिक घटनाओं, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन सहित पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा एवं चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
मासिक अपराध गोष्ठी में जिले के संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।









