Home / News / कृषि वानिकी के तहत उन्नत किस्म के फलदार पौधे निशुल्क वितरित

कृषि वानिकी के तहत उन्नत किस्म के फलदार पौधे निशुल्क वितरित

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

वन विभाग झालावाड द्वारा राजस्थान जैव विविधता एवं विकास परियोजना के तहत कृषि वानिकी के तहत उन्नत किस्म के फलदार पौधे किसानों को निशुल्क वितरित किए गए।
अप वन संरक्षक सागर पवार ने बताया कि जिले की विभिन्न रेंज में आरएफबीडीपी एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे उपरांत पात्र किसानों का चयन किया गया । इसके तहत जिले में 255 किसानों को उन्नत किस्म के आम, अमरूद संतरा एवं सागवान के पौधे वितरित किए जा रहे हैं। जिसमें आम के 3000 अमरूद के 20000 संतरा के 10000 और सागवान के 7000 पौधे वितरित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 1.9.2026 को वन मंडल झालावाड़ परिसर में झालावाड़ रेंज के अधीन 10 किसानों को आम अमरूद संतरा एवं सागवान के पौधे विस्तृत किए गए।
इस अवसर पर मुकेश सहजवानी सहायक वन संरक्षण झालावाड़ संजीव कुमार शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी झालावाड़ सुरेंद्र सिंह शक्तावत नाका प्रभारी झालावाड़ एवं पवन पटवा वनपाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now