Home / News / हेमन्त श्रीवास ,अर्चना श्रीवास पति पत्नी दोनों हुए सम्मानित

हेमन्त श्रीवास ,अर्चना श्रीवास पति पत्नी दोनों हुए सम्मानित

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

शकुंतला फाउंडेशन रायपुर
द्वारा आयोजित आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह में सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़-विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला मड़कडी में पदस्थ सहायक शिक्षक हेमन्त श्रीवास को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान व पत्नी अर्चना श्रीवास को रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट समाजसेवी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।व शासकीय प्राथमिक शाला मड़कडी को उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान से भी सम्मानित किया गया है ।

यह सम्मान रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एम जी सतीश कुमार, पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एन के अग्रवाल सतीश अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर, अमर गुरनानी वरिष्ठ समाजसेवी रामकृष्ण मेडिकल संचालक स्मिता सिंह, संस्थापक एवं अध्यक्ष, शुंभा निशा शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी कवयित्री, कविता कुम्भज फाउंडर सीईओ पारस इंस्टीट्यूट, स्मिता सिंह अध्यक्ष शकुंतला फाउंडेशन रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर के वृंदावन हाल में प्रदेश भर के उत्कृष्ट शिक्षकों एवं समाजसेवी, व उत्कृष्ट विद्यालयों को सम्मानित किया गया। यह आचार्य शिरोमणि सम्मान शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में योगदान लिए प्रदान किया गया।
इनकी इस उपलब्धि से शाला परिवार से सभी शिक्षक व नगर पंचायत पवनी गणमान्य नागरिको के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर दोनो को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now