नावकोठी.
श्रीकृष्ण मेला में विधि व्यवस्था संधारण हेतु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी.इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने की.उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में पहसारा, बेगमपुर, पीरनगर गम्हरिया, रजाकपुर तथा समसा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव छह दिवसीय मेला का आयोजन 4 सितंबर से होना है.इस अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जमा होने की संभावना है. भीड़ को नियंत्रित करने, शांति व्यवस्था कायम रखने की महती जिम्मेदारी मेला समिति के सदस्यों की होती है. मेला अवधि में अराजक तत्वों, शरारती तत्वों की आवाजाही बढ जाती है.इसकी निगरानी हेतु संपूर्ण मेला परिक्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया.
स्वयंसेवक की तैनाती परिचय पत्र के साथ अथवा पूजा समिति द्वारा प्रदत्त यूनीफॉर्म के साथ करने की अपील की गई,ताकि आम श्रद्धालुओं से इसकी अलग पहचान हो सके.मेला में दंगल,आर्केस्ट्रा,क़व्वाली,मैराथन दौड़,विदेसिया नाच,झूला,मीना बाजार,रासलीला,प्रवचन आदि का प्रबंध रहेगा.
पूजा पंडाल तथा विसर्जन के क्रम में डीजे बजाने पर पूरी तरह पाबंदी है.उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी.शरारत करते हुए पकड़े जाने पर लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.मेला समिति के सदस्यों के साथ बातचीत कर उनकी समस्या से रूबरू हुए.जिला पुलिस केन्द्र से प्राप्त पुलिस बल को पर्याप्त संख्या में मेला में तैनात किया जायेगा.पुलिस प्रशासन को यथासंभव सहयोग करने की अपील की.मौके पर सीओ नावकोठी,अजीत सिंह, सरपंच अर्जुन पासवान,अनील महतो,वचनदेव कुमार,अंजनी सिंह, संजीत कुमार,मो सलमान,सुधीर सिंह, कपिलदेव पोद्दार,शंकर राय,मुन्ना महतो,रंजीत महतो,संजीत महतो,मुकेश सिंह,अविनाश ठाकुर,सुभाकर मिश्र,पंसस गौतम गोस्वामी,रंजीत महंथ सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक दल के कार्यकर्ता मौजूद थे.
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक

Tagged:#POLITICS





