जांजगीर-चांपा। जिले में आज “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं साथियों ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष मतदान प्रणाली तथा देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।
बैठक में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के भविष्य को बेहतर बनाने में नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका भी है।
इस दौरान नागरिकों को अपने मताधिकार के महत्व को समझने, मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग तक मतदान के महत्व और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पहुंचाना आवश्यक है।
बैठक के अंत में कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों के प्रति आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया। “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों में मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट







