(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह के आसमयिक निधन पर गुरूवार को
आदर्श नगर पालिका रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल द्वारा आयोजित गांधी पार्क रसड़ा में एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद अतुल राय, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, राजेश जायसवाल विजयशंकर यादव, रवींद्र यादव, सियाराम यादव, सुरेश राम, अर्जुन जायसवाल, इंद्रजीत सिंह,अंकित कुमार सिंह, पंकज बहादुर सिंह, ओमकेश्वर सिंह रिंकू भाजपा नेता आदि वक्ताओं ने कहा कि विधायक उमाशंकर सिंह के आदर्श हम सभी को सेवा का संदेश देते रहेंगे। आज जरूरत है कि हम उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद की सेवा व सहयोग करे तभी सच्चे मायने में उनकी प्रति श्रद्धांजलि होगी। वही हमारे Express news bharat के जिला संवाददता नेहाल अख्तर ने Express news bharat के परिवार की ओर से सर्वदीलीय सभा में स्व. उमाशंकर सिंह को भावपूर्ण दी गई श्रद्धांजलि







