नावकोठी.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को भाकपा अंचल परिषद के द्वारा प्रखंड के समसा और रजाकपुर में पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
अभियान का नेतृत्व पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान एवं अंचल प्रभारी संजीव सिंह ने किया. पदयात्रा के दौरान नेताओं ने आम लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों, जनहित के मुद्दों और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक किया.
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी,किसान-मजदूरों की समस्याओं और सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री के खिलाफ भाकपा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन कर रही है. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में जनता से सरकार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की.
पदयात्रा में अमरेश पोद्दार टुनटुन,राजेन्द्र शर्मा ,गणेश महतो,जितेन्द्र कुमार,मो मनोव्वर,मो जमाल,नंद किशोर पोद्दार,मो यूसुफ,ब्रजेश पासवान,बालेश्वर पासवान,सीताराम पासवान,राजीव पासवान,रामसागर महतो सहित अन्य मौजूद थे.







