प्रतियोगिता में रहा नावकोठी संकुल का दबदबा.
नावकोठी.विभागीय पत्रादेश के आलोक में विद्यालयी बच्चों में प्रतिस्पर्धा जाग्रत करने के उद्देश्य से सोमवार को सरस्वती ज्ञान निकेतन मॉडल स्कूल एपीएस प्लस टू विद्यालय नावकोठी में प्रखंड स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई.मंडे मेगा क्विज में,गणित,विज्ञान, सा.विज्ञान, रिजनिंग,समसामयिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गये थे. प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक में संकुल स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित कुल 91बच्चों ने भाग लिया.कक्षा 3 से 10 तक में 9 -9 बच्चे, कक्षा 11वीं में कला एवं विज्ञान सहित 8 एवं 12वीं कक्षा में कला एवं विज्ञान सहित 10 बच्चों ने मंडे मेगा क्विज प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए.
तृतीय वर्ग में गोविंद कुमार, प्राथमिक विद्यालय टेकनपुरा, चतुर्थ वर्ग में हसन, प्राथमिक विद्यालय रमौली, पाचवीं कक्षा में वैष्णवी कुमारी, मध्य विद्यालय नावकोठी की छात्रा, छठी कक्षा में अनमोल कुमार, मध्य विद्यालय नावकोठी, सातवीं कक्षा में सिद्धार्थ वत्स, मध्य विद्यालय कन्या पहसारा, आठवीं कक्षा में मीनाक्षी कुमारी मध्य विद्यालय नावकोठी, नवमीं कक्षा में अंकुश कुमार, सरस्वती विद्या निकेतन एपीएस प्लस टू विद्यालय नावकोठी, दसवीं कक्षा में तान्या रश्मि, बौधू सिंह प्लस टू विद्यालय पहसारा की छात्रा, 11वीं कक्षा विज्ञान में नेहा कुमारी, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैदपुर बिशनपुर, कला में शुभम कुमार, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर, 12वीं कक्षा विज्ञान में दुर्गेश कुमार, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डफरपुर पश्चिम, कला में इसी विद्यालय के छात्र मो.साहिल प्रथम स्थान पर चयनित किए गए.प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12वीं तक में प्रथम स्थान पर चयनित बच्चें जिला स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे.यह जानकारी बीईओ मेघा वर्मा ने दी.
मौके पर 3 से 12वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अरूण कुमार मालाकार, कुमुद रंजन, अमित कुमार ,डाटा आपरेटर नवनीत कुमार,विकास कुमार , रंजन कुमार पासवान, गोविंद कुमार, अर्चना कुमारी, खुशबू कुमारी,साकेत कुमार, मुकेश कुमार, गौरव कुमार, धर्मशील कुमार, मधु प्रिया कुमारी, नवनीत कुमार, अरविंद कुमार, सतीश कुमार, प्रकाश कुमार, संतोष कुमार, पंकज कुमार ,रमण कुमार झा,देवेन्द्र राम,दिनेश कुमार,रंजीत कुमार सिंह, सिकंदर सहनी समेत दर्जनों शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे.थे.






