Home / News / डाइट शाहपुरा में शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

डाइट शाहपुरा में शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

रिपोर्टर : पप्पू लाल पंचोली |
शाहपुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शाहपुरा में नवनियुक्त वरिष्ठ अध्यापकों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीवाईएसपी एवं वृत्ताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश बिश्नोई ने मुख्य वक्ता के रूप में साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।
उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
शिविर प्रभारी धर्मीचंद जैन ने कहा कि शिक्षक स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ विद्यार्थियों और समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्राचार्य रश्मि पुरी गोस्वामी ने की। उन्होंने प्रतिभागियों से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन सह प्रभारी नितिन जावलिया ने किया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now