Home / Breaking News / दुखद हादसा: वियतनाम में घूमने गए 15 भारतीयों की डूबने से मौत नाव में सवार….

दुखद हादसा: वियतनाम में घूमने गए 15 भारतीयों की डूबने से मौत नाव में सवार….

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के निकट भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलटने की घटना सामने आई है। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

दूतावास के अनुसार, फिलहाल नाव पर सवार लोगों की सटीक संख्या और हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। भारतीय अधिकारी वियतनाम के स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि हर जरूरी जानकारी समय पर साझा की जा सके।

भारतीय दूतावास ने कहा है कि जैसे-जैसे आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है और सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now