Home / News / कोरबा में टोनही प्रताड़ना का मामला: देवरानी, बेटी और बेटा गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला को वर्षों तक करते रहे प्रताड़ित

कोरबा में टोनही प्रताड़ना का मामला: देवरानी, बेटी और बेटा गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला को वर्षों तक करते रहे प्रताड़ित

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भांटापारा कुदुरमाल में टोनही प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। 65 वर्षीय सत्यभामा वैष्णव की शिकायत पर पुलिस ने उनकी देवरानी, बेटी और बेटे को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपी कई वर्षों से उन्हें जादू-टोना करने वाली बताकर पूरे मोहल्ले में बदनाम कर रहे थे। आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करने, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की गई है।

मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मीन वैष्णव, चंचल वैष्णव और किशन वैष्णव उर्फ गोलू शामिल हैं।

उरगा पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट तुमान से

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now