Home / News / पुलिस ने दो चोरी के इंजन सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो चोरी के इंजन सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार

बरेली। थाना भुता पुलिस ने इंजन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के दो हाई स्पीड टॉपलैंड इंजन बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को ग्राम मगरासा निवासी राजपाल ने घर के बाहर रखा इंजन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना भुता में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान ज्ञानचंद्र उर्फ ज्ञानी निवासी गोपालपुर थाना क्योलड़िया तथा अजय कुमार निवासी खिरकिया थाना बीसलपुर, पीलीभीत के नाम प्रकाश में आए।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात खरदाह तिराहे के पास बीसलपुर रोड से ज्ञानचंद्र उर्फ ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चोरी का इंजन बरामद हुआ, जबकि उसकी निशानदेही पर पास के एक खंडहर से दूसरा चोरी का इंजन भी बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अजय कुमार के साथ मिलकर लगभग एक माह पहले ग्राम मगरासा से एक इंजन चोरी किया था। इसके अलावा दोनों ने थाना भुता क्षेत्र के ग्राम खरदाह के जंगल से भी एक अन्य इंजन चोरी कर उसी खंडहर में छिपा दिया था। आरोपी चोरी किए गए इंजन को बेचने की फिराक में था, जबकि उसका साथी ग्राहक तलाशने गया था।
पुलिस ने दोनों चोरी के इंजन बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक महेश पाल सिंह, उपनिरीक्षक सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल आरिफ तथा कांस्टेबल गौरव कुमार की टीम ने अंजाम दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now