Home / News / चित्रकूट -प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

चित्रकूट -प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्री निशिकान्त राय व उनकी टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक 31/05/2026 को वादी गोरेलाल पुत्र स्व0 रामनारायण निवासी गौरीमाफी मजरा दुबारी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट द्वारा थाना पहाड़ी पर सूचना दी गयी कि 1.शिवनारायण पुत्र सुकरू (मृतक का भतीजा) 2.धरम सिंह 3.आनन्द कुमार पुत्रगण शिवनारायण 4.देवामनि पत्नी शिवनारायण 5.तुलसा देवी 6.गोमती देवी पुत्रीगण निवासीगण गौरीमाफी मजरा दुबारी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट द्वारा भाई की शादी कराने के विवाद को लेकर वादी के पिता रामनारायण के साथ मारपीट करना बीच बचाव में आई वादी की मां लक्षमिनिया को भी लाठी डण्डो से मारना,जिससे वादी के पिता रामनारायण को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर देना। सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 118/2026 धारा- 191(2),105,115(2),352 बीएनएस बनाम 1.शिवनारायण पुत्र सुकरू (मृतक का भतीजा) 2.धरम सिंह 3.आनन्द कुमार पुत्रगण शिवनारायण 4.देवामनि पत्नी शिवनारायण 5.तुलसा देवी 6.गोमती देवी पुत्रीगण निवासीगण गौरीमाफी मजरा दुबारी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
आज दिनाँक 05.07.2026 को निशिकान्त राय प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त धर्म सिंह पुत्र शिव नारायण उम्र करीब 22 वर्ष निवासी गौरीमाफी मजरा दुबारी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now