ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट
पहाड़ी (चित्रकूट)। बाल विकास परियोजना कार्यालय, पहाड़ी में राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी महेंद्र पटेल ने 257 स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत 248 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन प्रदान किए।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी महेंद्र पटेल ने बताया कि स्मार्टफोन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब विभागीय कार्यों का ऑनलाइन संचालन करेंगी। उन्होंने बताया कि पोषण ट्रैकर पोषण टैकर ऐप के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का पंजीकरण, पोषण संबंधी जानकारी, टीकाकरण, गृह भ्रमण, लाभार्थियों का विवरण तथा अन्य विभागीय सूचनाएं डिजिटल रूप से दर्ज की जाएंगी। इससे कार्यों में पारदर्शिता आएगी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मोबाइल का सही उपयोग करने तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से ऑनलाइन डाटा अपलोड करने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रधान सहायक कुलदीप, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विवेक श्रीवास्तव, सुपरवाइजर आकृति शर्मा, अर्चना तिवारी, मिथिलेश कुमारी, विनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। स्मार्टफोन प्राप्त करने पर कार्यकत्रियों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विभागीय कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी और लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।
चित्रकूट -राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत 248 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरित

Tagged:#POLITICS





