ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट
चित्रकूट -जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं विशेष जिला सलाहकार समिति (DCC) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंको के ऋण जमा अनुपात एवं वार्षिक ऋण योजना की प्रगति बैंकवार समीक्षा की गई। उन्होंने ऐसे बैंको जिनका ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम है, उसमें सुधार किये जाने हेतु निर्देश दिए।
• MSME कुल लक्ष्य 234.85 करोड़ के सापेक्ष 423.96 करोड़ की प्राप्ति की गयी जो कुल 180.53% रहा है।
• वित्तीय वर्ष 2025-26 के तृतीय तिमाही में जनपद का कुल NPA 16.25% था और वित्तीय वर्ष की चतुर्थ तिमाही में जनपद का कुल NPA 15.52% है, जिसमें 0.73 % की गिरावट हुई।
• वित्तीय वर्ष 2025-26 में तृतीय तिमाही में जनपद का कुल NPA 16.25% था और वित्तीय वर्ष की चतुर्थ तिमाही में जनपद का कुल NPA 15.52% है, जिसमें 0.73 % की गिरावट हुई। साथ ही जनपद के NPA और कम करने के लिए 100 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
• वित्तीय वर्ष 2025-26 में वार्षिक ऋण योजना में जनपद स्थित बैंकों को कुल 1575.00 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष कुल 1562.68 करोड़ का वितरण किया गया है, जो कि लक्ष्य का 99.22% प्राप्ति की गयी।
साथ ही उक्त बैठक में CM युवा योजना, MYSY, ODOP, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, PM सूर्य घर योजना एवं अन्य सरकारी ऋण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंक स्तर पर सभी लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर CM युवा योजना में अच्छा कार्य करने वाले बैंक- इण्डियन बैंक, केनरा बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधकों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी.पी.पील, एलडीएम प्रभात कुमार मेहता, भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक सुधीर पांडेय, उपायुक्त उद्योग चन्द्र प्रकाश पटेल, जिला विकास प्रबंधक रतन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण एवं समस्त बैंको के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहें।






