सागर ( मध्यप्रदेश)
लालसाहब लोधी
9981740001
02 यात्री बसों का पंजीयन किया निरस्त
10 वाहनों से 42200/- जुर्माना वसूल
सागर 24 जून 2026
परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा ओवरलोड, अधिक किराया लेने, परमिट शर्तो का उल्लंघन, टैक्स बकाया यात्री बसों पर चैकिंग संबंधी कार्यवाही किये जाने के दिये गये निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा 02 यात्री बस जो कि 15 वर्ष से अधिक पुरानी होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त वाहन का पंजीयन निरस्त किया गया है एवं उक्त यात्री बस को स्क्रेप करने का आदेश जारी किया है।
दिनांक 24.06.2026 को शहरी क्षेत्र में 24 स्कूली वाहनों को चैक किया गया, जिनमें से 01 स्कूल वाहन को चैक करने पर पाया गया कि उक्त वाहन के मौके पर आवश्यक दस्तावेज नहीं पाये गये, वाहन में अग्निशमन यंत्र नहीं, फस्टएड बाॅक्स नहीं, आपातकालीन द्वार पर सीट लगी पाई गई 01 ओमनी वेन, 01 आटो रिक्शा में संख्या से अधिक स्कूली बच्चों को लेकर संचालित पाये गये एवं 03 ई-रिक्शा बिना दस्तावेजों के संचालित पाये गये। इस प्रकार कुल 06 वाहनों को जप्तकर कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है।
उक्त चैकिंग पारस स्कूल के निकट की गई थी। चैकिंग के कारण कुछ वाहन चालकों द्वारा रास्ता बदलकर जाने का प्रयास किया। किन्तु जांच दल द्वारा उन्हें जांच दायरे में लिया गया तथा कमी पाये जाने पर वाहन जप्त की गई है।
पूर्व से जप्त 04 स्कूल बस, 01 मैक्सी कैब, 05 ई-रिक्शा से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् रू. 42200/- जुर्माना वसूला गया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआंे का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बाॅक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सागर ग्रामीण-2 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक
सागर 24 जून 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग, सागर के जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत द्वारा परियोजना सागर ग्रामीण-2 की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पोषण ट्रैकर से संबंधित अपार आईडी, आभा आईडी, FRS एवं प्री-स्कूल एजुकेशन (PSE) पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 15 जून से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना विशेष अभियान की रणनीति पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
विशेष अभियान के संबंध में चर्चा करते हुए DPO द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि शासन द्वारा प्रदत्त समस्त लाभों से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को होम विजिट कर शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन एंट्री में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए। आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विशेष कैंप आयोजित करने के आदेश भी दिए गए।
समीक्षा के दौरान प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रवार प्रगति की जानकारी ली गई एवं निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत, बीना परियोजना अधिकारी छाया नागर, सागर ग्रामीण-2 परियोजना अधिकारी रीना जैन, सेक्टर पर्यवेक्षक भारती लारिया, नेहा जैन, मधुलता सैनी, शिवानी सेंगर, ब्लॉक समन्वयक सचिन चौबे, दीपेश नामदेव, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से तरन्नुम एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







