सागर ( मध्यप्रदेश)
लालसाहब लोधी
सागर 24 जून 2026
मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 24 एवं 25 जून 2026 को सागर प्रवास पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल दिनांक 24 जून 2026 को अपराह्न 4 बजे भोपाल से रवाना होकर सायं 7 बजे सागर पहुंचेंगे।
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल दिनांक 25 जून 2026 को प्रातः 09ः30 बजे जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत प्रचलित कार्यों का निरीक्षण करेंगे एवं प्रातः 10ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। तत्पश्चात अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर दोहपर 2 बजे सागर से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
सागर 24 जून 2026
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सील की स्थिति तथा अभिलेखों का परीक्षण किया गया।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चुनाव पर्यवेक्षक प्रमोद रजक तथा सहायक ईवीएम नोडल अधिकारी मुकेश पटेल भी उपस्थित रहे







