Home / Breaking News / वाराणसी में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गंज शहीदा मस्जिद हटाने का दिया नोटिस….

वाराणसी में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गंज शहीदा मस्जिद हटाने का दिया नोटिस….

वाराणसी: काशी स्टेशन विस्तार परियोजना के तहत गंज शहीदा मस्जिद को हटाने की तैयारी, नोटिस चस्पा
वाराणसी। काशी रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण कार्य को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के निकट स्थित गंज शहीदा मस्जिद को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे की भूमि पर निर्मित बताई जा रही इस मस्जिद पर प्रशासन द्वारा नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रेलवे अधिकारियों ने संबंधित पक्षों को 20 जून तक का समय दिया है। नोटिस में निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि काशी स्टेशन के विस्तार और यात्री सुविधाओं के विकास के लिए संबंधित भूमि की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों इसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ धार्मिक स्थलों, जिनमें मस्जिद, मजार और मंदिर शामिल थे, को भी ध्वस्त किया गया था। अब गंज शहीदा मस्जिद पर नोटिस लगाए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्रवाई नियमानुसार और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है। वहीं, संबंधित पक्षों की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now