Home / News / चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे के घायल होने पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी संग हुई अहम बैठक

चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे के घायल होने पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी संग हुई अहम बैठक

बरेली,
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से गन्ना विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय सिंह गंगवार के भतीजे के घायल होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जनहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने मंगलवार को डीएम और एसएसपी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य भी मौजूद रहे।

बैठक में शहर और जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान चाइनीज मांझे से लगातार हो रहे हादसों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह मांझा न केवल पतंगबाजी के दौरान लोगों के लिए खतरा बन रहा है, बल्कि राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है।

बैठक में जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर सहमति बनी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के निर्माण, बिक्री और उपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now