Home / News / खण्डीप के समीप दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक जाम, कई ट्रेनें प्रभावित

खण्डीप के समीप दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक जाम, कई ट्रेनें प्रभावित

लोकेशन : खण्डीप (गंगापुर सिटी)
रिपोर्टर : बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ
वजीरपुर थाना क्षेत्र के खण्डीप रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक एक बार फिर जाम हो गया। मीणा समाज द्वारा नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर चल रहे धरने के समर्थन में जा रही रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया।
ट्रैक जाम होने के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम स्थल के निकट कमांड क्षेत्र के किसान जल निकासी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गंगापुर सिटी एएसपी राकेश राजोरा, भरतपुर एएसपी सत्यप्रकाश मीणा, डीएसपी गिर्राज मीणा सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से लगातार समझाइश कर ट्रैक खाली करवाने के प्रयास में जुटे रहे। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now