लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अनूठा सम्मान।
कस्बे में पिछले कई दिनों से चल रही 105वीं ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव 2026 का समापन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ हुआ। प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक और धर्म की विजय के संदेश के साथ इस वर्ष के महोत्सव ने सफलता का नया इतिहास रचा।
समारोह के समापन अवसर पर श्री रामलीला कमेटी एवं समाज सुधार समिति द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकारों व मीडियाकर्मियों को पटका व माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर भावभीनी विदाई व सम्मान प्रदान किया गया।
आयोजकों ने समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और इस 105 वर्ष पुरानी धरोहर एवं रामलीला के हर प्रसंग को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता और सांस्कृतिक आयोजनों को घर-घर तक पहुँचाने में पत्रकारों का योगदान अमूल्य है।
इस मौके पर संदीप गोयल, निर्दोष जैन, डॉ संदीप वर्मा, सुशील वर्मा, विपुल विक्रम सिंह, पंडित भानु शर्मा, पम्मी चाचा,इकरार फरीदी, जिशान मलिक,अज़ीज़ अहमद, वसीम सलमान, संदीप शर्मा, इंतजार चौधरी आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।







