Home / Breaking News / सहारनपुर पुलिस की बड़ी सफलता महिला हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

सहारनपुर पुलिस की बड़ी सफलता महिला हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

अम्बेहटा पीर नकुड़ थाना नकुड़ प्रभारी दिवेश शर्मा और अम्बेहटा चौकी इंचार्ज देवेन्द्र अधाना की सतर्कता और अथक मेहनत रंग लाई है। क्षेत्र में 2 दिन पूर्व महिला की जघन्य हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चौकी इंचार्ज देवेन्द्र अधाना की दिन-रात की मेहनत और थाना प्रभारी दिवेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन ने अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। अपनी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने बेहद कम समय में इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस की ओर से बड़ा बयान मामले से जुड़ी सभी विस्तृत जानकारियों का खुलासा कुछ ही देर में आधिकारिक तौर पर साझा किया जाएगा। नकुड़ पुलिस की इस सफलता पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है

रिपोर्ट, मुराद अली

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now