उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दलित युवक की बारात को लेकर उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब गांव में बारात के रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और देर रात गांव में जमकर पथराव होने लगा।
बारात में शामिल लोगों के बीच भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात इतने तनावपूर्ण थे कि पुलिसकर्मी भी पथराव की चपेट में आ गए। कई लोगों के घायल होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि गांव में पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटना ने एक बार फिर समाज में जातिगत तनाव और सामाजिक भेदभाव के सवाल खड़े कर दिए
UP: दलित दूल्हे की घुड़चढ़ी पर बवाल मथुरा में आधी रात जमकर पथराव, पुलिस पर भी हमला….





