(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)
(हमीरपुर) हजरत शाकी सैय्यद शाह बाबा का सलाना उर्स क्षेत्र के ग्राम विदोखर मेदनी में बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और दरगाह पर चादरपोशी कर अमन, चैन, खुशहाली एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगी।
ग्राम प्रधान लालाराम यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर पूरी तरह रोशनी से जगमगता रहा और धार्मिक माहौल बना रहा।
उर्स में देर फातिहा, कुरआनखानी और कव्वाली का दौर चलता रहा, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद विशाल लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर अहमद अली, गुलाम हुसैन, अमरपाल सिंह, शंकर यादव, रणजीत सिंह यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।






