Home / Events / छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज महिला प्रकोष्ठ में कटघोरा से सुचित्रा मानिकपुरी बनी प्रदेश सचिव

छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज महिला प्रकोष्ठ में कटघोरा से सुचित्रा मानिकपुरी बनी प्रदेश सचिव

श्री मति सुचित्रा मानिकपुरी जी विगत 18 वर्षों से सामाजिक गति विधियो में अग्रसर है ।उनकी शुरूआत कटघोरा कबीर आश्रम से हुई थी उन्होंने और उनकी पूरी समिति ने आश्रम में कई बड़े कार्यक्रम और कबीर साहेब के वाणी वचनों के ग्रंथ जैसे कार्यक्रम किए जिससे पूरे समाज में आध्यात्म का प्रचार हो रहा है उनकी पूरी समिति ने हर संभव पूरे पनिका समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया है। सुचित्रा जी के इन्हीं कार्यों को देखते हुए कोरबा जिले के राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक संगठन ने उनको कोरबा जिले में कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष चयनित किया। वो मानिकपुरी पनिका समाज की पहली ब्लॉक अध्यक्ष बनी । 5 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने बहुत सारे समाज विकास के कार्य ,महिला सशक्तिकरण और रोजगार विकास पर कार्य किए। उसके पश्चात जब सितंबर 2023 में निर्वाचन के माध्यम से जिला चुनाव हुआ तो चुनाव जीतकर कोरबा जिले की जिला सचिव के पद पर निर्वाचित हुई।आज पूरे कोरबा जिले के समाज ने उन्हें प्रदेश स्तर के चुनाव के लिए चयनित किया। और आज पूरे कोरबा जिले के साथ पूरे प्रदेश के समाजिक जनों के भरपूर सहयोग और प्रयास से पूरे प्रदेश स्तर में 5 संभागों में होने वाली निर्वाचन में भारी मतों से प्रदेश सचिव के पद पर जीत हासिल करके सुचित्रा जी ने पूरे कोरबा जिले के साथ प्रदेश के पूरे समाज और पूरे प्रदेश की अमीन माताओं को गौरांवित किया है। निर्वाचन प्रक्रिया इस प्रकार रही। रायपुर,16 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा गत दिवस महिला प्रकोष्ठ का चुनाव कराया गया जिसमें श्रीमती तीजन मानिकपुरी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं जबकि श्रीमती सुचित्रा संजय मानिकपुरी प्रदेश सचिव एवं श्रीमती रामेश्वरी मानिकपुरी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव पद पर श्रीमती शंकुतला दास एवं श्रीमती पचहत्तरी बाई निर्विरोध निर्वाचित हुईं। छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के तत्वावधान में समाज के प्रदेश स्तरीय महिला प्रकोष्ठ का निर्वाचन गत 12 अप्रैल रविवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराया गया। इसके लिए प्रदेश के पांच संभागों क्रमशः रायपुर,बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा एवं दुर्ग संभाग में मतदान केन्द्र बनाए गए। अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद समाज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती अंजलि मानिकपुरी को कुल 659 मत, सुश्री लीला मानिक को 561 , श्रीमती शांति महंत को 551 , श्रीमती तीजन मानिकपुरी को 779 एवं श्रीमती तीरिथ कुमारी मानिकपुरी को 215 मत प्राप्त हुए। जबकि 119 मत अवैध घोषित हुए। इस प्रकार श्रीमती तीजन मानिकपुरी सर्वाधिक मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। जबकि प्रदेश सचिव के लिए हुए चुनाव में केवल दो प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें श्रीमती दीपमालिका मानिकपुरी को 1135 और श्रीमती सुचित्रा संजय मानिकपुरी को 1397 वोट मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भी केवल दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें श्रीमती इंदिरा मानिकपुरी को 1114 एवं श्रीमती रामेश्वरी मानिकपुरी को 1435 वोट मिले।इस प्रकार श्रीमती सुचित्रा संजय मानिकपुरी प्रदेश सचिव एवं श्रीमती रामेश्वरी मानिकपुरी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। जबकि कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव पद हेतु एक एक नामांकन पत्र दाखिल हुए इसलिए इन दोनों पदों पर क्रमशः श्रीमती शंकुतला दास मानिकपुरी एवं श्रीमती पचहत्तरी बाई मानिकपुरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इससे पहले समाज के युवा प्रकोष्ठ का निर्वाचन भी प्रत्यक्ष प्रणाली से कराये जाने का निर्णय लिया गया था और नामांकन पत्र भी आमंत्रित किया गया था लेकिन कुल छह पदों के लिए केवल एक एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इनमें रघुवेन्द्र दास मानिकपुरी लवन राज अध्यक्ष,हिरमन दास महंत कोरबा उपाध्यक्ष, विक्रम दास मानिकपुरी खैरागढ़ सचिव,कु भारती महंत रायगढ़ सचिव,सोनादास मानिकपुरी सूरजपुर सहसचिव एवं विमल दास मानिकपुरी कोटा बिलासपुर कोषाध्यक्ष है।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

[post-views]
Share
Now