Home / International / Trump का बड़ा ऐलान: Israel-Lebanon के बीच Ceasefire… जानें कब से होगा लागू?

Trump का बड़ा ऐलान: Israel-Lebanon के बीच Ceasefire… जानें कब से होगा लागू?

10 दिन के युद्धविराम पर सहमति का दावा, शांति की दिशा में बड़ा कदम


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इज़राइल और लेबनान के बीच सीज़फायर का ऐलान किया है। ट्रंप के अनुसार, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने 10 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई है।

बताया जा रहा है कि यह सीज़फायर मंगलवार शाम 5 बजे (EST) से लागू होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि 34 साल बाद दोनों देशों के नेता वॉशिंगटन डीसी में मिले हैं, जो शांति प्रयासों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले में सक्रिय हैं और इस अस्थायी सीज़फायर को स्थायी शांति में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रंप के मुताबिक, वह पहले ही 9 युद्ध खत्म करवा चुके हैं और यह उनका 10वां प्रयास है।
अब यह देखना होगा कि यह सीज़फायर कितने समय तक कायम रहता है और क्या यह स्थायी शांति का रूप ले पाता है।

[post-views]
Share
Now