Home / Politics / लंगूर से डरी DM मेम की मीटिंग अचानक पहुंच लंगूर बोली कुर्सी पर बैठ जाओ….

लंगूर से डरी DM मेम की मीटिंग अचानक पहुंच लंगूर बोली कुर्सी पर बैठ जाओ….

उत्तर प्रदेश के बागपत कलेक्ट्रेट में उस वक्त अजीब स्थिति बन गई जब जिलाधिकारी की कुर्सी पर अचानक एक लंगूर आकर बैठ गया। उस समय डीएम किसानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रही थीं।
बैठक के दौरान जैसे ही लंगूर कमरे में दाखिल हुआ, माहौल एकदम बदल गया। लंगूर सीधे डीएम की मेज पर चढ़ गया और कुर्सी पर बैठ गया। यह देख वहां मौजूद अधिकारी और किसान कुछ देर के लिए हक्के-बक्के रह गए।
स्थिति को देखते हुए डीएम अपनी कुर्सी छोड़कर तुरंत एक तरफ हट गईं। कमरे में हल्की अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन किसी तरह की भगदड़ नहीं हुई।
कुछ देर बाद अर्दली ने हिम्मत दिखाते हुए लंगूर को शांत करने की कोशिश की। पुचकारते हुए उसे धीरे-धीरे कमरे से बाहर ले जाया गया। इस दौरान सभी लोग सतर्क रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
घटना के बाद बैठक को कुछ समय के लिए रोका गया, फिर हालात सामान्य होने पर दोबारा शुरू कर दिया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now