मिली जानकारी के अनुसार 23/03/2026 को फतेहपुर पुलिस के दुवारा अपहरता को बरामद कर चिकित्सा परीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर पर रवि पुत्र रमेश व मोंटी पुत्र रमेश निवासी रामखेड़ी थाना फतेहपुर के दुवारा अपनी बहन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था घायल युवती की मृत्यु के बाद धाराओं की वृद्धि भी की गई थी जिसमे मोंटी पुत्र रमेश निवासी रामखेड़ी थाना फतेहपुर को कलसिया रोड से जिवाला जाने वाले रास्ते से आम के बाग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिए था वही आज फतेहपुर पुलिस ने रवि पुत्र रमेश निवासी रामखेड़ी को उसके मकान से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायलय में पेश किया है
रिपोर्ट Naim.sagar






