Home / News / बिहारिगढ़ में दिन-रात सुरक्षा को देखते हुए तेजी से किया जा रहा कार्य

बिहारिगढ़ में दिन-रात सुरक्षा को देखते हुए तेजी से किया जा रहा कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 14 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) की टीमों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिन हो या रात सभी कर्मचारी छोटी छोटी चीज़ो पर नजर रखे हुए है जिससे प्रधानमंत्री जी के स्वागत और सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए अधिकारी दिन-रात तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
बिहारीगंढ गणेशपुर में मुख्य विकास कार्य और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है
हेलीपैड निर्माण: गणेशपुर में मैदान को समतल कर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का काम तेजी से चल रहा है
कनेक्टिविटी: हेलीपैड से जोड़ने वाले दो प्रमुख मार्गों को तैयार किया जा रहा है, जिसमें से एक मार्ग तारकोल से और दूसरा इंटरलॉकिंग ईंटों से बनाया जा रहा है
सुरक्षा जांच: दिल्ली से आई बीडीडीएस (BDDS) टीम ने मेटल डिटेक्टरों के जरिए जमीन की गहन जांच की है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए भारी पुलिस बल और निगरानी वाहनों को तैनात किया गया है
सौंदर्यीकरण: डाट काली मंदिर तक सड़क निर्माण के साथ-साथ मंदिर की रंगाई-पुताई भी की जा रही है। साथ ही पूरे क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे समीक्षा
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले, 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहारिगढ़ पहुँचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री मनोहरपुर में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास जनसभा स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के आगमन तक सभी प्रमुख कार्य पूर्ण कर लिए जाएं जिसको लेकर सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी पूरी जान झोक दी है वही छोटी छोटी चीज़ो की बारिकी से जाँच की जा रही है
खुफिया विभाग दुवारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है

[post-views]
Share
Now