सहारनपुर (बेहट)
जहां पर देश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ सत्ता में आकर गौ रक्षा की बात करते हैं। जहां गाय को मां और भगवान के रूप में पूजा जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में धर्म रक्षा और गौ रक्षा पर ज्ञान दिया है। वही पर सीएम योगी ने प्रदेश में आकर रक्षा की बात की है और अवैध बूचड़खाने पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं पर लगातार हो रही गोकशी की बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। प्रदेश में लगातार हो रही गोकशी से गौ रक्षा दल काफी हताश हो चुका है थाना बेहट के चौकी लंढोरा के अंतर्गत ग्राम जलालिया में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गोकशी की घटना को अंजाम दिया ,इसके उपरांत गोकशी करने वाला आसानी से फरार हो गए । अब सवालिया निशाना यह बनता है की रात्रि में पुलिस की ग्रस्त का फायदा यह गौ –हत्यारे किस प्रकार से उठाकर फरार हो गए। क्या इन गौ हत्यारों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं। की उन पर प्रशासन का कोई डर कोई खौफ नहीं रहा। इनके यही बुलंद हौसलों को देखकर बजरंग दल व गो रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इसके उपरांत थाना प्रभारी ने जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं को शांत किया। नवंगतुक एसएस.पी के चार्ज लेते ही व थाना बेहट प्रभारी को गौकशो ने खुली चुनौती दे डाली है। अब देखना के बेहट थाना प्रभारी इन गौ हत्यारों की चुनौती का किस प्रकार जवाब देते हैं।






