दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर सुंदरपुर गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्प्लेंडर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब 12:30 बजे का बताया जा रहा है, युवक काम के सिलसिले में देहरादून की ओर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और सर में गंभीर चोटों के चलते सुलेख चन्द की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में राहगीर व स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। निजी काम से जो सरिया बंधाई का काम करते है देहरादून जा रहा थे। सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल संदीप का ईलाज चल रहा है पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान सुलेख चन्द पुत्र बुल चन्द निवासी एनेकी रोशनाबाद के रुप मे हुई है वहीं घायल संदुप पुत्र बाबूराम निवासी एनेकी रोशनाबाद बताया गया है
हादसे में शामिल स्प्लेंडर बाइक का नंबर UK 08 AX 5558 बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।
रिपोर्ट Naim.sagar






