Home / News / झालावाड़ में 19 से 28 जनवरी तक महा सफाई अभियान चलेगा

झालावाड़ में 19 से 28 जनवरी तक महा सफाई अभियान चलेगा

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

नगर परिषद झालावाड़ चलाएगा सफाई अभियान नगर परिषद झालावाड़ द्वारा सभापति प्रदीप सिंह राजावत की पहल पर शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए महा सफाई अभियान दिनांक 19 जनवरी से चलाया जाएगा जो 28 जनवरी तक चलेगा , तारीख 19 जनवरी को वार्ड क्रमांक 21,3,29,8,1 एवं 37, तारीख 20 जनवरीं को वार्ड क्रमांक 22,4,30,12,2,38 तारीख 21 जनवरी को 22,5,31,13,14,39 तारीख 22 जनवरी को 24,6,32,17,15,40, तारीख 23 जनवरी को 25,7,33,18,16,41 तारीख 24 जनवरी को 26,9,34,19,36,42 तारीख 27 जनवरी को 27,10,35,20,43,44 तारीख 28 जनवरी को 28,11,45 जिसमें शहर के समस्त वार्डो में सफाई करवाई जाएगी, और शहर को साफ करने की दिशा में सभापति की सकारात्मक पहल है, इनके द्वारा लगातार प्रयास रहे की हमारा शहर स्वच्छ रहे ,इसके लिए सभापति ने आमजन से भी अपील की है कि शहर को साफ सुथरा बनाए रखने में सभी अपनी भागीदारी निभाए और कचरा जगह जगह न फैलाए और नियत स्थान पर ही कचरा पात्र में हीं डाले, इस अभियान को लेकर सभी जमादारों को पाबंद कर दिया गया है कि काम में कोताही न करे और वार्डो के साथ ही शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों की सफाई की जाएगी !

Tagged:
[post-views]
Share
Now