Home / News / जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने वीर धनंजय

जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने वीर धनंजय

(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)

हमीरपुर। मंगलवार को हुये जिला प्रेस क्लब के चुनाव में वीर धनंजय चौरसिया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इस चुनाव में कुल 88 पत्रकारों ने मतदान किया। जिसमें दो मत अयोग्य घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीप्रसाद गुप्ता, संपादक हरिमोहन चंसोरिया, हर स्वरूप व्यास और जिला प्रेस क्लब के संरक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। सहायक चुनाव अधिकारी हर स्वरूप व्यास ने मतगणना के बाद परिणाम घोषित करते हुये बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 85 मत वीर धनंजय को मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर मिश्रा को एक मत प्राप्त हुआ जबकि प्रवीण दीक्षित एक भी मत प्राप्त नहीं कर सके।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हरिओम धुरिया को 53, अभिषेक गुप्ता को 4, हरिश्चंद्र राजपूत को 63 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों को चुना जाना था जिसमें हरिओम धुरिया व हरिश्चंद्र राजपूत को विजयी घोषित किया गया।
महामंत्री पद के लिए इंद्रप्रकाश वाजपेई को 14 मोहित द्विवेदी को 68 वोट मिले। जिस पर मोहित द्विवेदी को विजयी घोषित किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर आतिश कश्यप, कोषाध्यक्ष पद के लिए लवलेश यादव, मंत्री पद पर विनोद त्रिपाठी व भूपेंद्र सिंह और संगठन मंत्री पर सत्यम सिंह निर्विरोध घोषित किये गये। परिणाम घोषित होने पर सभी विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now