अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा/) कोरबा जिले में 19 दिसंबर को साइबर सेल, उरगा एवं रजगामार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई जुआ धरपकड़ की कार्यवाही पर एक बड़ा फैसला आया हैं। जानकारी के अनुसार इस मामले में करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवाटार में जुआ पकड़े जाने पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। हालांकि निलंबन से ज्यादा चर्चा जुआ पकड़े जाने की वास्तविक स्थिति और कार्यवाही की निष्पक्षता को लेकर होती रही।
लगभग 10 दिनों तक चले घटनाक्रम और आंतरिक जांच के बाद आखिरकार पुलिस अधीक्षक ने टीआई कृष्ण कुमार वर्मा का निलंबन वापस लेते हुए उन्हें बहाल कर दिया। हालांकि निलंबन अवधि और पूरे मामले से जुड़ी जांच अभी भी जारी रखी गई है।
जुआ आरोप कार्यवाही विवाद पर आया बड़ा फैसला-जांच के बाद बहाल हुए टीआई कृष्ण कुमार वर्मा






