Home / News / गागलहेड़ी में सपा की SIR समीक्षा बैठक, विधायक आशु मलिक का भाजपा सरकार पर हमला

गागलहेड़ी में सपा की SIR समीक्षा बैठक, विधायक आशु मलिक का भाजपा सरकार पर हमला

गागलहेड़ी में सपा की SIR समीक्षा बैठक, विधायक आशु मलिक का भाजपा सरकार पर हमला
सहारनपुर
गागलहेड़ी के निशा गार्डन में समाजवादी पार्टी की एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। खचाखच भरे हॉल में आयोजित बैठक में विधायक आशु मलिक ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
विधायक आशु मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार मतदाता सूची के नाम पर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनिंदा वर्गों और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर सतर्क रहने, मतदाता सूची की गहन जांच करने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान
बैठक के मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि
“एसआईआर के नाम पर समाजवादियों और अल्पसंख्यकों के वोट काटने की साजिश हो रही है। यह बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान पर सीधा हमला है, जिसे समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर विफल करेगा।”
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
बैठक में विधायक प्रतिनिधि हैदर मुखिया, चौ. अब्दुल, फरहाद गाड़ा, नफीस मलिक, टिंकू अरोड़ा, मजाहिर राणा एवं नवाब अंसारी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर मजबूती और संविधान बचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्ट: शमीम अहमद

[post-views]
Share
Now